कोन : बिना सूचना के बंद रहा विद्यालय

कोन : क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा में टोला हडवरिया का प्राथमिक विद्यालय बुधवार को बिना सूचना के बंद रहा। विद्यालय बंद होने की सूचना मिलते ही अभिभावकों ने शिकायत विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष पासवान, विश्वनाथ प्रसाद व पूर्व ब्लाक प्रमुख वंशीधर ने विद्यालय का जायजा लिया। इस संबंध में न्याय पंचायत प्रभारी मनीष तिवारी ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। 
imageview