दुद्धी, सोनभद्र : प्रमोशन और शिक्षक हित को लेकर ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों ने किया बैठक, प्रमोशन की प्रक्रिया पर रणनीतियां बनाते हुए शिक्षकों ने भरी हुंकार
बे शि संवाददाता : प्रमोशन एवं अन्य मुद्दों को लेकर शिक्षकों ने ब्लाक संसाधन केंद्र, दुद्धी पर आज बैठक किया। बैठक में प्रमोशन, उपस्थिति के सापेक्ष खाद्यान आपूर्ति एवं विद्यालय निरीक्षण प्रमुख मुद्दा रहा।
वैठक में प्रमोशन के मुद्दे पर राजेश पांडेय, सदानंद मिश्रा, जितेन्द्र चौबे, शैलेष गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में अपना विचार व्यक्त किया।
सदानंद मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रमोशन की जायज मांग हेतु न्यायालय में याचिका दाखिल की जा चुकी है लेकिन हमें न्यायालय से लेकर सड़क तक की लड़ाई लड़नी होगी ताकि प्रमोशन से वंचित होने पर होने वाली आर्थिक नुकसान ज्यादा न उठानी पड़े।

संबोधन के क्रम में राजेश पांडेय ने कहा कि प्रमोशन की अहर्ता पूरी करने के वावजूद भी कोर्ट और टीईटी की बाध्यता का हवाला देते हुए प्रक्रिया को रोकना सरासर अन्याय है जबकि ऐसा कोई प्रतिबंध कोर्ट के तरफ से नहीं लगाया गया है। उन्होंने पूर्व में शासन का शिक्षकों के प्रति नकारात्मक रवैया की याद दिलाते हुए सामूहिक लड़ाई लड़ते हुए जीत सुनिश्चित करने का हवाला भी दिया और कहा कि यदि हम टेटियन्स जिस उद्देश्य को ठान लेते हैं उसे बिना प्राप्त किये हुए नहीं लौटते। इसी क्रम में आगामी 30 जनवरी को पुरे प्रदेश में सामूहिक ज्ञापन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। सोनभद्र में भी पुरे जनपद के शिक्षक सामूहिक रूप से बीएसए कार्यालय पर उपस्थित होकर बीएसए को ज्ञापन सौपेंगे।
इसी क्रम में सभा को सम्बोधित करते हुए सुनील पांडेय ने विद्यालय में किसी भी प्रकार अनाधिकृत हस्तक्षेप का विरोध करने एवं मौखिक आदेश का अनुपालन न करने की बात कहते हुए सामूहिक सहमति एवं एकता बनाये रखने पर जोर दिया। शैलेष गुप्ता ने भी मीटिंग के मुख्य बिंदुओं पर अपने विचार रखते हुए समर्थन देने की बात कही।
बैठक का संचालन जितेन्द्र चौबे ने किया जिसमें मुख्य रूप से विजय गुप्ता, राकेश शर्मा, बिहारी लाल, रविकांत पांडेय, अरुण राय, शशिकांत, विजय श्रीवास्तव, राजेश झा, राजकुमार उपाध्याय, भोलानाथ अग्रहरी, गोपाल गुप्ता, भरथ, अच्छेलाल, कमलेश भारती, विनोद, राकेश सिंह, राकेश पांडेय, गौरव चौधरी, मिथिलेश सिंह, साधना साह, प्रियांशा यादव, अनामिका श्रीवास्तव, किरण इत्यादि शिक्षक मौजूद रहे।