सोनभद्र : संयुक्त संचालन संघर्ष समिति (S4) के पदाधिकारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु दंडईत बाबा मंदिर परिसर में कल आयोजित बुद्धि-सुद्धि यज्ञ को लेकर संघ कार्यालय में किया बैठक

सयुक्त संघर्ष संचालन समिति S4 के बैनर तले 20 दिसम्बर 2018 को पुरानी पेंशन बहाली हेतु लखनऊ में विशाल रैली का आयोजन किया गया था, जो अत्यंत सफल रहा।

पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई में अब अगला कार्यक्रम बुद्धि शुद्धि यज्ञ  प्रदेश के हरेक मुख्यालय पर 6 जनवरी 2019 को किया जाना है।


इसी क्रम में प्राथमिक शिक्षक के संघ योगेश पांडेय के अध्यक्षता में कल दंडइत मंदिर परिसर, रार्बट्सगंज में आयोजित होने वाले बुद्धि-शुद्धि यज्ञ के सफल आयोजन कराने को लेकर संघ कार्यालय पर पदाधिकारियों संग मीटिंग बुलाकर कार्ययोजना निर्धारित किया।

श्री पांडेय ने संगठन के तरफ से जनपद के सभी शिक्षकों एंव कर्मचारियों का आह्वाहन करते हुए इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए अपनी एक आहुति देने का अपील किया।

निवेदक
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति
सोनभद्र