सोनभद्र : पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो संयुक्त संचालन संघर्ष समिति लोकसभा चुनाव का करेगी बहिष्कार, S4 ने दंडयित बाबा मंदिर में सरकार के बुद्धि सुद्धि के लिए किया यज्ञ
निज संवाददाता : संयुक्त संचालन संघर्ष समिति के बैनर तले समिति के विभिन्न घटक दलों ने मिलकर केंद्र और प्रदेश सरकार के गूंगी बहरी सरकार के बुद्धि खोलने को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस मौके पर 'जागो शिक्षक जागो, जागो कर्मचारी, अधिकारी जागो' का नारा लगाते हुए सबने पेंशन बहाली का मांग किया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय ने कहा कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया तो 2019 के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करते हुए मुहतोड़ जवाब दिया जायेगा।
यदि शासन पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो 18 जनवरी को लखनऊ में जेल भरो आंदोलन होगा फिर 21 जनवरी से जेल भरो आंदोलन का पखवाड़ा चलेगा जिसमें पुरे प्रदेश के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी अपनी गिरफ्तारी देंगे।
इस मौके पर घटक दलों के जिलाध्यक्षो समेत भारी संख्या में शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।