बीएसए ने बीआरसी, दुद्धी पर किया शिक्षकों को संबोधित, लर्निंग आउटकम सम्प्राप्ति पर दिया बल
मंगलवार 21 जनवरी को बीएसए डॉ 0 गोरखनाथ पटेल ने बीआरसी दुद्धी पर शिक्षकों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि" लर्निंग आउटकम में अभी और सुधार की जरूरत है। अध्यापन में नित नवाचारों का प्रयोग करते रहें। बच्चों को भयमुक्त बनाएं। आगे उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में दुद्धी ब्लॉक की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।निःसंदेह यहाँ के शिक्षक अच्छा कर रहे हैं।यदि कोई शैक्षणिक समस्या आती है तो तत्काल सूचित करें।" इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आलोक कुमार, प्रधानाध्यापक शकील अहमद,शिक्षक जितेन्द्र चतुर्वेदी,मो0 इलियास, चन्द्रेश मौर्य,मनोज जायसवाल,संतोष सिंह,बिहारी लाल, गौरव चौधरी, श्यामबिहारी चौधरी, मंजरी अग्रवाल, धीरज, संजय,विकास,पीयूष आदि उपस्थित थे।