निष्ठा प्रशिक्षण में मानक के अनुरूप भोजन,नाश्ते की व्यवस्था न होने से दुद्धी में हुआ विरोध

*निष्ठा प्रशिक्षण दुद्धी में मानक के विरूद्ध भोजन और नाश्ते का हुआ विरोध,कल से व्यवस्था सुधारने का मिला आश्वासन*--- आज उस समय बीआरसी,दुद्धी में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गयी जब प्रशिक्षुओं को मानक के विपरीत नाश्ते व भोजन की अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।ज्ञातव्य गए कि निष्ठा प्रशिक्षण के लिए शासन द्वारा काफी धन खर्च करके मीनू के अनुसार उत्कृष्ट भोजन निर्धारित किया गया है किंतु आज पहले ही दिन गुणवत्तापूर्ण भोजन व दोपहर बाद पानी आदि न मिलने पर प्रशिक्षुओं में रोष व्याप्त हो गया। प्राथमिक शिक्षक संघ,दुद्धी के अध्यक्ष जितेन्द्र चौबे ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशिक्षुओं के साथ तत्काल खण्ड शिक्षा अधिकारी व भोजन संचालक से शिकायत की। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए भोजन संचालक से स्पष्टीकरण मांगा। इस ओर संचालक ने आज प्रथम दिन की अव्यवस्था को स्वीकार करते हुए कल से समुचित सुधार का आश्वासन दिया।शिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षण के साथ गुणवत्तापूर्ण भोजन व पानी नितांत आवश्यक है।