सोनभद्र : प्रशासन की पहल, जनपद के हर गांव में खुली रहेंगी चार- चार दुकानें।


सोनभद्र। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक के लाक डाउन में ग्रामीण क्षेत्रों में किराना के सामान एवं सब्जियों की कमी ना होने देने की विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र एस राज लिंगम ने जनपद के सभी  637 ग्राम पंचायतों में 4-4  किराना और सब्जी के  दुकानों को पास जारी करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीआरओ को  निर्देशित किया गया कि ग्राम प्रधान एवं सचिव यह सुनिश्चित कराया जाए कि सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम चार  चार किराना एवं सब्जी की दुकान अधिकृत कर दी जाए तथा जनपद की 25 बड़ी ग्राम पंचायतों में 8-10 दुकान अधिकृत किया जाय कि वहीं से सामान खरीदें एवं भीड़ ना लगाएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए सभी दुकानदार एक  मीटर की दूरी पर गोल घेरा बनाएंगे एवं लोगों को लाइन से ही सामान उपलब्ध कराएंगे एक घर से 1 लोग ही सामान लेने के लिए आएंगे एवं पुलिस एवं अधिकारियों के निरीक्षण में जिस दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए नहीं पाया गया उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। इस प्रकार जनपद में लगभग 2700 दुकानों को ग्रामीण अंचलों में अधिकृत किया गया जिला पंचायत अधिकारी आरके भारती ने जनपद के सभी सहायक विकास अधिकारियों को उक्त दुकान खोलवाने हेतु पास उपलब्ध करा दिया तथा सभी ए डी ओ पंचायत को निर्देशित किया कि कल जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में  किराना व सब्जी की अधिकृत दुकान खुले जिससे ग्रामीण जानता को कोई परेशानी न हो।   अगर किसी ग्राम पंचायत में दुकान नहीं खुलती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत की होगी।